फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hitaishi Foundation made school children and teachers aware about organ donation

Panchkula News: हितैषी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को अंगदान के प्रति किया जागरूक

Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hitaishi Foundation made school children and teachers aware about organ donation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। समाजसेवी संस्था हितैषी फाउंडेशन की टीम ने शुक्रवार को गवर्नमेंट संस्कृति मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-26 में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे जूनियर रेडक्रॉस कैंप में 20 स्कूलों के 100 विद्यार्थियों और शिक्षकों को नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जागरूक किया। यहां रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं l हितैषी फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत हितैषी ने बताया कि किस प्रकार हर साल देश में डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मर जाते हैं। इनमें से अधिकतर ब्रेन इंजरी के कारण मरते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि इन्हीं ब्रेन डेड लोगों के अंग जरूरतमंद मरीजों के इस्तेमाल में आएं तो लाखों को नया जीवन दिया जा सकता है। हितैषी ने यह भी बताया कि हमारे देश के करीब एक करोड़ 20 लाख नेत्रहीनों में से करीब 32 लाख बच्चे हैं जो हमारी मृत्यु के बाद हमारे नेत्रदान से नई रोशनी मिलने की राह देख रहे हैं l इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गंभीर सिंह, सहायक सचिव डोली, हितैषी फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता, सचिव तरसेम गर्ग, प्रचार सचिव एसपी विज तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे l
विज्ञापन

भारत हितैषी, मार्गदर्शक अमित गुप्ता, कुसुम अरोड़ा, एन के खोसला, शिव कुमार वर्मा ने पंचकुला के लोगों से अपील की कि वह नेत्रदान, अंगदान, देहदान के लिए शपथ पत्र भरें l शपथ पत्र के लिए आवश्यक फॉर्म हितैषी फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत हितैषी से ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई फोन करता है तो उसके लिए मोबाइल नंबर 98550 22251 पर संपर्क कर सकते हैं l शपथ पत्र हितैषी फाउंडेशन के पास जमा करवाने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ का डोनर कार्ड दिया जाएगा l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed