{"_id":"69e146e863f8ea7055033ac6","slug":"history-sheeter-aman-alias-pakodi-carrying-a-reward-of-rs-5000-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135390-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पांच हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पांच हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ पकौड़ी गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, आरोपी पर 12 मामले दर्ज; डेरा बस्सी से किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार कर अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है।
इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को डेरा बस्सी बस स्टैंड से काबू किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कॉलोनी का निवासी है। जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय था। मामला सेक्टर-14 थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट केस की जांच के दौरान सामने आया, जिसमें एक अन्य आरोपी के पास से बरामद देसी कट्टा अमन द्वारा सप्लाई किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि इनामी और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।