{"_id":"622a68b314b83f42d66fa4cd","slug":"hisar-and-palwal-top-in-ambulance-services-panchkula-news-pkl44434340","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : एंबुलेंस सेवाओं में हिसार और पलवल सबसे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : एंबुलेंस सेवाओं में हिसार और पलवल सबसे अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। एंबुलेंस सेवाओं में हिसार और पलवल जिलों ने पूरे प्रदेश में अव्वल प्रदर्शन किया है। हिसार जिले में आपात सेवाओं में सबसे अधिक कॉल का जवाब दिया, जबकि पलपल जिले में सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रदेश में अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 की अवधि के दौरान कुल 3,86,946 रोगियों को एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि 42 एंबुलेंस और खरीदने की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हिसार में 27,550 कॉल्स का उत्तर दिया गया है। अंबाला 24691 कॉल्स के साथ दूसरे और सिरसा 23137 कॉल्स के साथ तीसरे नंबर पर रहा। इसी प्रकार 14151 गर्भवती महिलाओं सेवाएं प्रदान कर पलवल प्रथम स्थान पर रहा। कुरुक्षेत्र 11327 के साथ दूसरे और जींद ने 8770 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचा तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 635 एंबुलेंस चल रही हैं, जिसमें 161 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, 170 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, 268 पेशेंट ट्रांसपोर्ट एंबुलेंस और 30 किलकारी एंबुलेंस और 6 नियोनेटल केयर एंबुलेंस शामिल हैं। हाल ही में अटल जननी वाहिनी सेवा के तहत 188 रोगी परिवहन एंबुलेंस को गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में तैनात किा है।
आपात स्थिति में निशुल्क परिवहन सेवाएं की जा रही हैं प्रदान
गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच और प्रसव के लिए घर/घटना स्थल से निकटतम सरकारी स्वास्थ्य सुविधा तक आपात स्थिति में निशुल्क परिवहन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, प्रसव के बाद घर छोड़ने के लिए एंबुलेंस सेवाएं, सड़क किनारे दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए, प्रसव के बाद के 6 सप्ताह तक के प्रसव के बाद के मामलों के लिए, बीमार शिशुओं और 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए, मानसिक आपात स्थिति के लिए, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए, पूर्व सैनिक और उनके आश्रित सैन्य के लिए सेवाएं दी जा रही हैं।
42 एंबुलेंस और खरीदने की प्रक्रिया जारी
राज्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए जिलों में 47 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों (एमएमयू) की खरीद और तैनाती की है। साथ ही 26 उन्नत जीवन रक्षक एंबुलेंस और 16 नवजात देखभाल एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया जारी है। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री।