फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High court verdict secured in Chautala Farm House case

चौटाला फार्म हाऊस मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

Fri, 13 Nov 2020 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
High court verdict secured in Chautala Farm House case
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को पोतों की शादी के लिए तेजाखेड़ा के फार्म हाउस की अटैच की जा चुकी पुश्तैनी कोठी एक महीने के लिए इस्तेमाल की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसे रिलीज करने पर हाईकोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है।
विज्ञापन

ईडी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया गया है कि चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज केस में गत वर्ष दिसंबर में यह प्रॉपर्टी अटैच की थी। चौटाला के दो पोतों का इसी महीने के अंत में विवाह है। ऐसे में चौटाला ने ईडी के अपीलेट ट्रिब्यूनल में अर्जी दायर कर कुछ समय के लिए यह प्रॉपर्टी उन्हें सौंपने की मांग की थी। जिसे अपीलेट ट्रिब्यूनल ने 22 अक्तूबर को स्वीकार करते हुए इस प्रॉपर्टी को डी-सील करते हुए 6 नवंबर को प्रॉपर्टी चौटाला को सौंपे जाने के आदेश दे दिए थे और आदेश के तहत 7 दिसंबर को चौटाला यह प्रॉपर्टी वापस ईडी को सौंप देंगे। ट्रिब्यूनल के 22 अक्तूबर के इसी आदेश को ईडी ने अब हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा है कि किसी भी केस में जो प्रॉपर्टी एक बार अटैच की जा चुकी हो, उसे कैसे आरोपी को वापस रिलीज किया जा सकता है। लिहाजा प्रॉपर्टी रिलीज किए जाने के आदेशों को रद्द किए जाने की हाईकोर्ट से मांग की गई है। हाईकोर्ट ने 6 नवंबर को ईडी की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रॉपर्टी रिलीज किए जाने के आदेशों पर रोक लगाते हुए ओम प्रकाश चौटाला को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed