Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High Court seeks response over the poor state of Amritsar BRTS; 95 buses lying idle

Panchkula News: अमृतसर बीआरटीएस की बदहाली पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, 95 बसें बेकार

Sat, 21 Nov 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
High Court seeks response over the poor state of Amritsar BRTS; 95 buses lying idle
चंडीगढ़। अमृतसर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) परियोजना की बदहाली का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। परियोजना की 95 बसें गोदाम में खड़ी हैं और उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। करीब 10 साल तक चली इस परियोजना को बंद करने की तैयारी पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की खंडपीठ के समक्ष जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अमृतसर विकास मंच ने बताया कि परियोजना की सभी 95 बसें गोदाम में खड़ी हैं। इनका इस्तेमाल आम लोगों को परिवहन सुविधा देने के लिए किया जा सकता है लेकिन सार्वजनिक धन से खरीदे गए संसाधन बेकार पड़े हैं। मंच ने कहा कि करीब 600 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार की गई परियोजना लगभग 10 साल तक चली। इसके बावजूद इसे बंद करने की तैयारी की गई। इससे सरकारी खजाने की बड़ी राशि बर्बाद होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने परियोजना की शुरुआती और बाद में तैयार की गई रिपोर्ट के बीच अंतर पर भी सवाल उठाए। अदालत को बताया गया कि शुरुआती रिपोर्ट तकनीकी विशेषज्ञों ने तैयार की थी जबकि बाद की रिपोर्ट में कथित तौर पर विशेषज्ञों को शामिल नहीं किया गया। आरोप लगाया गया कि इसे कुछ अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों ने तैयार किया। याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया कि विशेषज्ञों की राय के बिना इतनी बड़ी सार्वजनिक परिवहन परियोजना को बंद करने या उसका स्वरूप बदलने का फैसला कैसे लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार फिलहाल बीआरटीएस बंद करने का प्रस्ताव स्थगित कर चुकी है। राज्य के महाधिवक्ता ने भी हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी थी। हाईकोर्ट ने पहले सरकार को हलफनामा दाखिल कर परियोजना की मूल योजना, अब तक खर्च हुई सरकारी राशि और भविष्य में इसके इस्तेमाल की योजना बताने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सरकार के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए निर्देश लेने का समय मांगा। अदालत ने अगली सुनवाई 15 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed