{"_id":"69601599cf30de6b1e070869","slug":"high-court-gets-two-new-judges-chief-justice-administers-oath-panchkula-news-c-16-1-pkl1098-917887-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के दो न्यायिक अधिकारियों को वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू ने अतिरिक्त जज के तौर पर शपथ दिलाई। नीरजा कुलवंत कलसन ने हिंदी तो वहीं रमेश चंद्र ढिमरी ने अंग्रेजी में शपथ ली।
इन नियुक्तियों के साथ हाईकोर्ट की कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है जबकि स्वीकृत पद 85 हैं। इसमें 64 पद स्थायी और 21 अतिरिक्त जज के हैं। अभी भी 24 पद खाली रह गए हैं। हाईकोर्ट में काफी समय से लंबित मामलों को देखते हुए इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड के अनुसार हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या 4,21,085 है। अतिरिक्त जजों की नियुक्ति से लंबित मामलों के निस्तारण में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।