फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High alert in Panchkula ahead of PM's visit; 18 checkpoints set up.

Panchkula News: पीएम दौरे से पहले पंचकूला में हाई अलर्ट, 18 नाके लगे

Fri, 17 Jul 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
High alert in Panchkula ahead of PM's visit; 18 checkpoints set up.
बॉर्डर क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से लगी सीमाओं को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर 18 प्रमुख नाकों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस ने 9 अंतरराज्यीय बॉर्डर नाकों समेत जिले के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि नाकों पर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और सामान की गहन जांच की जा रही है। विशेष रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल और वाहन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) और राइडर टीमों को भी पूरी सतर्कता के साथ तैनात किया गया है, ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, लावारिस वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed