{"_id":"6a9f1ce051a094888d083d75","slug":"dba-elections-parking-chambers-and-health-facilities-are-key-issues-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141015-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीए चुनाव: पार्किंग, चैंबर और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रमुख मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीए चुनाव: पार्किंग, चैंबर और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रमुख मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 सितंबर को होगा मतदान, अध्यक्ष पद के लिए गौरव शर्मा और डीपी सिसोदिया आमने-सामने
करीब 1450 अधिवक्ता करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) पंचकूला के चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट गौरव शर्मा और एडवोकेट डीपी सिसोदिया के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने चुनावी एजेंडे के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव में करीब 1450 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
दो बार सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रह चुके गौरव शर्मा ने पार्किंग व्यवस्था में सुधार, नए चैंबर, स्टडी सर्कल, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग बार रूम, आधुनिक लाइब्रेरी, वाई-फाई, कैंटीन और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया है।
वहीं डीपी सिसोदिया ने सभी सदस्यों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस, स्वच्छ शौचालय, बेहतर मोबाइल नेटवर्क और कोर्ट परिसर में एटीएम की सुविधा देने का वादा किया है। उनके एजेंडे में आधुनिक कैफेटेरिया, अतिरिक्त सपोर्ट स्टाफ और नए चैंबर का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है। दोनों प्रत्याशी अपनी प्राथमिकताएं बताकर मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में जुटे हैं। मतदान 11 सितंबर को होगा।