फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy vehicles will no longer be allowed to pass on the Barwala-Rihor link road, police imposed restrictions

Panchkula News: बरवाला-रिहौड़ लिंक मार्ग पर अब नहीं गुजरेंगे भारी वाहन, पुलिस ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 13 Aug 2025 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will no longer be allowed to pass on the Barwala-Rihor link road, police imposed restrictions
बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले बरवाला-रिहौड़ लिंक मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमर उजाला में ‘बस अनियंत्रित होकर खेत से उतरी, मची चीख-पुकार, 55 सवारियों में कई चोटिल’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब भारी वाहनों को बरवाला मेन बाईपास मार्ग से गुजारा जाएगा ताकि बरवाला-रिहौड़ मार्ग पर भारी वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

11 अगस्त को सुबह 11 बजे नारायणगढ़ से सवारी भरकर पंचकूला जा रही एक प्राइवेट समिति की बस सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने व तेज रफ्तार के कारण सड़क से नीचे खेतों में उतर गई। एक खंभे के सहारे से बस पलटने से बाल बाल बच थी। इस घटना में कई यात्रियों को चोटें आई थीं। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि उनके पास क्षेत्र व ग्रामीणों की ओर से पिछले कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि रिहौड़ लिंक सड़क मार्ग से भारी वाहन को लेकर शिकायतें आई थीं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है और हल्के वाहन इसी मार्ग से गुजारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों बोले- भारी ट्रैफिक से मिली राहत, अब सड़क हादसों से निजात मिलेगी

रिहौड़ गांव के पूर्व सरपंच रजनीश शर्मा, पूर्व सरपंच मधु शर्मा, बतौड़ गांव के पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास, बरवाला सरपंच ओम सिंह राणा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा खटौली, गौतम राणा, गोपाल राणा व ब्रम्हपाल आदि ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए जाने से मार्ग पर वाहनों की बढ़ती भीड़ से राहत मिली है। वहीं, अब सड़क दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed