फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy damage caused due to rain water entering houses, Municipal Corporation held responsible

Panchkula News: बरसाती पानी घरों से घुसने से हुआ भारी नुकसान, नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार

Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage caused due to rain water entering houses, Municipal Corporation held responsible
सेक्टर-10, 15, 19 के घरों में बरसाती पानी घुसने से लाखों का नुकसान हुआ, मरम्मत के लिए गाड़ियों को क्रेन से उठावाया
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-10 की हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) की कोर कमेटी की बैठक में बारिश के पानी से हुए नुकसान के लिए नगर निगम प्रशासन और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में 11 अगस्त को हुई भारी बारिश से सेक्टर 10, 15, 19 के घरों में बरसाती पानी घुसने से लाखों का नुकसान हुआ है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के बेसमेंट में पानी घुसने से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस सीजन में नगर निगम द्वारा रोड गालियों की सफाई पर हुए खर्च का ब्योरा देने की मांग की है।
होवा अध्यक्ष भारत हितैषी ने कहा कि हर वर्ष रोड गलियों की सफाई के लिए करोड़ों रुपये के ठेके अलॉट किए जाते हैं। प्रशासन की निगरानी के अभाव में शहर की रोड गलियां ब्लॉक रहती हैं। होवा प्रधान बीएम कौशिक और महासचिव एनके खोसला ने बताया कि 11 अगस्त को पंचकूला शहर में 70 एमएम बारिश हुई। होवा संरक्षक बाबू दलजीत सिंह और वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष शर्मा (निवासी मकान नंबर-469 और 479 सेक्टर-10) ने बताया कि सेक्टर-10 के मकान नंबर-465 से 486 तक 31 मकानों में तीन से चार फुट बरसाती पानी घुसने से लाखों का समान क्षतिग्रस्त हुआ है l मकान नंबर-484, 485 निवासी डॉक्टर देवेंद्र चोपड़ा ने बताया कि बरसाती पानी से उनके सारे फर्नीचर, दो फ्रिज, पानी की मोटर, ऑडी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 के मकान नंबर-483 निवासी दिनेश गुलाटी ने बताया कि बरसाती पानी घुसने से उनकी कार समेत आठ अन्य वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर मरम्मत करवाई गई। होवा के संस्थापक एनसी स्वामी, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा, सचिव आरके शर्मा, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता, सह सचिव तरुण गौड़, भुवनेश लटावा, शिवकुमार वर्मा ने कहा कि सेक्टर-10 के घरों के अलावा सेक्टर-15 के घरों, मार्केट, सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की बेसमेंट में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 की सड़कों पर चार-चार फीट पानी भर गया। बैठक में भारत हितैषी, बीएम कौशिक, संजय आहूजा, हरीश साहनी, वरिष्ठ उपप्रधान, अमित गुप्ता, सुभाष भारद्वाज, उपप्रधान कुसुम अरोड़ा, बृजलाल जैन, डीएन मोगा, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, जीसी कौशिक, रवि भारद्वाज ने मांग की है कि पंचकूला के घरों को बरसाती पानी से बचाने के लिए सेक्टर-10 के मकान नंबर-486 के साथ सैंपवेल बनाने के अलावा शहर के पार्कों व अन्य स्थानों को चिन्हित करके रिचार्ज वेल बनाया जाए ताकि बरसाती पानी के जमीन में समाहित होने से पानी का जलस्तर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed