फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health Minister flagged off 46 new state-of-the-art ambulances

Panchkula News: स्वास्थ्य मंत्री ने 46 नई अत्याधुनिक एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Sat, 14 Jun 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health Minister flagged off 46 new state-of-the-art ambulances
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को राज्य के नागरिकों के लिए 46 नई अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा में शामिल की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ में सीएम आवास के नजदीक राजिंदरा पार्क से इन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

ये अत्याधुनिक एंबुलेंस राज्य भर में इमरजेंसी डाॅक्टरी सेवाओं का और विस्तार करेंगी। नई एंबुलेंसें शामिल करने से पंजाब के इमरजेंसी एंबुलेंस फ्लीट की संख्या 371 हो गई है, जिससे इसकी जीवन रक्षक क्षमता में काफी विस्तार हुआ है। इनमें 7 चाइल्ड मेमोरियल एंबुलेंस भी शामिल हैं जो इस साल 7 मई को समाना (पटियाला) में घटित सड़क हादसे में अपनी जानें गंवाने वाले बच्चों की याद में समर्पित की गई हैं।
विज्ञापन

अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों के साथ लैस ये एंबुलेंस क्षेत्र में इमरजेंसी रिस्पांस को मजबूत करेंगी। डाॅ. बलबीर सिंह ने बताया कि सभी नई शामिल की गई एंबुलेंस अत्याधुनिक डाक्टरी उपकरणों के साथ लैस हैं जिनमें ऑक्सीजन और एंबुबैंग, जीवन-रक्षक दवाएं और तुरंत रिस्पांस को यकीनी बनाने के लिए जीपीएस- आधारित ट्रेकिंग सिस्टम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में एंबुलेंसों सेवा पीड़ितों तक 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में पहुंच रही है, जोकि देश में सबसे बेहतर और अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के मुताबिक है। इस दौरान पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन (पीऐचऐससी) के चेयरमैन रमन बहल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कुमार राहुल, पीएचएससी के मैनेजिंग डायरेक्ट अमित तलवार, स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब की डायरेक्टर डाॅ. हितिन्दर कौर, परिवार कल्याण पंजाब की डायरेक्टर डा. जसमिन्दर कौर, 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट हेड मनीष बत्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed