फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hawa distributed laddus on laying the foundation stone of Sector-10 Community Center

सेक्टर 10 सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास, हौवा ने बांटे लड्डू

Mon, 11 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hawa distributed laddus on laying the foundation stone of Sector-10 Community Center
पंचकूला। सेक्टर-10 के सामुदायिक केंद्र का रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिलान्यास किया। सामुदायिक केंद्र के शिलान्यास के बाद हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) सेक्टर-10 ने लड्डू वितरित किए। इस मौके पर पार्षद सोनिया सूद, जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद विशेष तौर पर मौजूद रहे। हौवा के चेयरमैन भारत हितैषी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सेक्टर-10 के जंजघर को तोड़कर नए सामुदायिक केंद्र के निर्माण की दिशा में उठाए जा रहे कदम पर खुशी जाहिर की। हौवा की कोर कमेटी चेयरमैन भारत हितैषी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, पार्षद सोनिया सूद और भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद का आभार जताया। हौवा के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से आग्रह किया कि सेक्टर-10 के बनने वाले इस नए सामुदायिक केंद्र का नाम भी शहीदों को समर्पित किया जाए। प्रधान बीएम कौशिक ने बताया कि हौवा की 12 वर्ष पुरानी मेहनत सफल हुई है। हौवा के संस्थापक एनसी स्वामी ने बताया कि इस नए भवन में बैंक्वेट हॉल, रिहायशी कमरे, लाइब्रेरी, इंडोर गेम से बच्चों युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा। मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा और महासचिव एनके खोसला ने कहा कि एक साल में नए भवन के तैयार होने के बाद सेक्टर-10 और आसपास के क्षेत्र वासियों को महंगे मैरिज पैलेस में पैसे की बर्बादी से निजात मिलेगी। इस मौके पर संरक्षक बाबू दलजीत सिंह, कुसुम कुमार अरोड़ा, शिव कुमार वर्मा, संजय आहूजा, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता, सचिव आरके शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुभाष भारद्वाज, डीएन मोंगा, सुनील कुमार, बृजलाल जैन, एसपी विज, प्रोफेसर बीके गुप्ता ने नए भवन के निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एवं मेयर कुलभूषण गोयल के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed