फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Have worked, will work, will not let development come short - Gyanchand Gupta

काम किया है, काम करूंगा, विकास में नहीं आने दूंगा कमी : ज्ञानचंद गुप्ता

Wed, 09 Oct 2024 06:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Have worked, will work, will not let development come short - Gyanchand Gupta
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का अपार सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि चुनाव में शहर, गांव और कालोनियों की जनता ने भी मुझे पूर्ण सहयोग दिया। जनता ने भाजपा के पक्ष में प्रदेश में बढ़कर मतदान कर साबित कर दिया कि विकास के रास्ते को कोई रोक नहीं सकता। भाजपा सरकार ने 10 वर्ष में विकास के नए आयाम लिखे हैं, जिसकी बदौलत प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। 5500 करोड़ रुपये के विकास कार्य पंचकूला में हुए, लेकिन हो सकता है कि कहीं कोई कमी रही होगी, जिस कारण मामूली अंतर से भाजपा पंचकूला की सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों की समीक्षा की जाएगी और जहां कमियां या कोई अन्य कारण रहे, उसके बारे में भी पार्टी हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हजारों परिवार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के साथ हैं और उनके प्यार और सम्मान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आम जनता के बीच में रहकर भाजपा की मजबूती के लिए काम करें। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और पंचकूला के विकास का पहिया में कभी थमने नहीं दूंगा। इस क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश सरकार से फंड्स लेकर आएंगे। नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण के साथ तालमेल बिठाकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पिछले दो दिन से लोगों का ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने के लिए घर पर तांता लग रहा है। लोगों ने कहा कि हम भाजपा और ज्ञानचंद गुप्ता के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed