फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryanvi singer Vinod Panihari created a stir in Dada Lakhmichand Auditorium

Panchkula News: हरियाणवी गायक विनोद पनिहारी ने दादा लख्मीचंद सभागार में मचाया धमाल

Mon, 26 Feb 2024 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi singer Vinod Panihari created a stir in Dada Lakhmichand Auditorium
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सही मायने में तीन दिन तक सिनेमा, संस्कृति और स्वाद का संगम बना रहा पांचवां अखिल भारतीय पांचवां चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल। पंचकूला में हरियाणा टूरिज्म के कांप्लेक्स में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ हरियाणवी गीत संगीत, खान पान, व्यंजनों के अलावा मूर्ति कला, कठपुतली शो, बाइस्कोप का भी आनंद लिया। हरियाणवी गायक विनोद पनिहारी ने दादा लख्मीचंद सभागार में खूब धमाल मचाया।
ढोल मंजीरे, सामूहिक हरियाणवी लोक गायन करती महिला मंडली एवं बीन की धुन ने तीन दिन तक मस्ती में झूमने को विवश किया। दादा लख्मीचंद सभागार में हिमाचल पुलिस का बैंड हो या विनोद पनिहारी दमदार हरियाणवी प्रस्तुति सभी खास रहीं। इनमें मोहालीवासी छात्रा शिल्पा राय की लाइव मूर्ति बनाने की कला, लुधियानावासी शिवानी गुप्ता की टैटू बनाने की कला और चंडीगढ़ की छात्रा नूर के लाइव स्कैच ने भी फेस्टिवल में आए लोगों को अपनी ओर खींचा। सभी में होड़ थी कि किसी तरह वह इनसे अपनी मूर्ति, स्कैच और बाजुओं पर मनपसंद टैटू तैयार करा लें।
विज्ञापन

पिता से विरासत में मिली कला
चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट काॅलेज ऑफ आर्ट की अंतिम वर्ष की छात्रा शिल्पा राय के बताया कि उन्हें यह कला विरासत में मिली है लेकिन उनका परिवार मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है। उनके पिता सुब्रोतो राय भी मोहाली में देवी देवताओं, महापुरुषों, जीव जंतुओं की मूर्तियां तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल में प्रतिभा दिखाने का मिला अवसर
काॅलेज की अध्ययन यात्रा के दौरान नेशनल फिल्म फेस्टिवल के बीच प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य का विषय रहा। शिल्पा ने बताया कि यह उसके लिए पहला मौका था, जब इतने बड़े प्लेटफार्म पर कला को प्रस्तुत किया। जिन लोगों के उसने पुतले तैयार किए थे, उन्होंने उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed