फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's Raveena gets gold in 20 kilometer walk

Panchkula News: 20 किलोमीटर वॉक में हरियाणा की रवीना को मिला गोल्ड

Sun, 30 Jun 2024 05:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Raveena gets gold in 20 kilometer walk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 63वें नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 20 किलोमीटर वॉक, पोल वॉल्ट, भाला फेंक, ट्रिपल जंप के फाइनल मुकाबले हुए। देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ी इसमें शिरकत कर रहे हैं। 20 किलोमीटर वॉक के महिला वर्ग में हरियाणा की रवीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर-प्रदेश की मुनीता प्रजापति ने दूसरा और महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला की भाला फेंक वर्ग में उत्तर प्रदेश की अनु रानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कर्नाटक की राम्या श्री जैन ने दूसरा और आंध्र प्रदेश की रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग की ट्रिपल जंप में केरल की शीना ने पहला स्थान प्राप्त किया। कर्नाटक की पवित्रा दूसरे स्थान रही। तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की मल्लाह अनुषा ने रही। शॉटपुट महिला वर्ग में महाराष्ट्र की अभा खटुआ ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजस्थान की कचनार चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर दिल्ली की सृष्टी विज रही। महिला वर्ग पोल वॉल्ट में तमिलनाडु की रोजी पॉलराज ने पहला स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु की पवित्रा वेंकटेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। केरल की मरिया जैसन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed