फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's performance fades, Chhattisgarh becomes overall champion

Panchkula News: हरियाणा का प्रदर्शन फीका, छत्तीसगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 15 Mar 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana's performance fades, Chhattisgarh becomes overall champion
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, खिलाड़ियों में दिखा गजब का उत्साहसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ओवरऑल चैंपियन रहा। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कुल 124 पदक जीते। 486 अंकों के साथ छतीसगढ़ ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा। हरियाणा को प्रतियोगिता में सातवां स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला हरियाणा और पंजाब के बीच रस्साकसी का हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को हराया। पंचकूला में आयोजित हुई पांच दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से पहुंची कुल 42 टीम और दलों ने भाग लिया। 2458 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सबसे ज्यादा 202 खिलाड़ी कर्नाटक से यहां पहुंचे। छत्तीसगढ़ से 198, मध्य प्रदेश से 196 और पंचकूला से 108 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ियों ने मंगलवार को रस्साकसी में गोल्ड और फुटबाॅल में सिल्वर पदक हासिल किया। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि खेल का जीवन में बहुत महत्व है। खासकर वन विभाग के कर्मचारियों का सेहतमंद होना बहुत जरूरी होता है तभी वह सरकार और देश के लिए बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे पाते हैं। वहीं, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने खिलाड़ियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
हरियाणा और पंजाब के बीच रस्साकसी का रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों की ओर से 11-11 खिलाड़ी टीम में शामिल हुए। यह मुकाबला बेस्ट ऑफ फाइव तकनीक से खेला गया। पहले राउंड में पंजाब ने जीत हासिल की। इसके बाद हरियाणा की टीम ने वापसी करते हुए लगातार तीन राउंड जीते।


स्टेडियम में दिखाई दी संपूर्ण भारत की झलक
प्रतियोगिता के दौरान ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पूरे भारत की झलक दिखाई दी। सभी प्रदेशों से आए लोगों ने अपनी संस्कृति और बोली से समारोह को चार चांद लगाए। खिलाड़ियों ने भी एक-दूसरे राज्य के खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी संस्कृति और आयोजनों के बारे में जानकारी हासिल की।

ये प्रदेश रहे शीर्ष पर
राज्य गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज अंक कुल मेडल
छत्तीसगढ़ 63 37 24 486 124
कर्नाटक 39 25 31 389 95
केरल 34 48 33 373 115
मध्य प्रदेश 31 31 21 275 83
तमिलनाडु 18 12 13 187 43
उत्तराखंड 5 11 17 103 33
हरियाणा 9 9 3 102 21
उत्तर प्रदेश 8 12 10 65 30
महाराष्ट्र 3 11 6 59 20
तेलंगाना 8 2 5 57 15
हिमाचल प्रदेश 1 6 4 53 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed