फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Tourism Day: 200 students did trekking, took information about wild animals and waterfalls

हरियाणा पर्यटन दिवस : 200 विद्यार्थियों ने की ट्रैकिंग, जंगली जानवरों-झरनों की ली जानकारी

Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana Tourism Day: 200 students did trekking, took information about wild animals and waterfalls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। हरियाणा पर्यटन निगम ने शनिवार को मोरनी में हरियाणा पर्यटन दिवस मनाया। हरियाणा पर्यटन निगम और वन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैकिंग में 200 विद्यार्थियों ने शिरकत की। ट्रैकिंग थाना गांव से शुरू होकर शामू में संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक, वन विभाग हरियाणा के अधिकारी, पेड़-पौधों और जंगली जानवरों, पशु पक्षियों की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ और शिक्षक भी ट्रैकिंग में विद्यार्थियों के साथ रहे।

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को पेड़-पौधों, जंगली जानवरों और झरनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों ने रास्ते में पौधों के बीज भी डाले। हरियाणा पर्यटन निगम के मैनेजर अश्विनी शर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का सत्कार दिया गया। इस अवसर पर ट्रैकिंग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed