फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana State-Level School Sports Competition Panchkula and Sonipat display prowess Panipat win

हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता: पंचकूला-सोनीपत ने दिखाया दम, पानीपत ने भी दर्ज की जीत

Fri, 18 Sep 2026 10:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 10:08 AM IST
सार

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सोनीपत ने दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में सोनीपत ने केकेआर को 10 विकेट से हराया। इसके बाद फरीदाबाद के खिलाफ भी आक्रामक खेल जारी रखते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Haryana State-Level School Sports Competition Panchkula and Sonipat display prowess Panipat win
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में युवा क्रिकेटरों ने मैदान पर दमखम दिखाया। पंचकूला सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम, डी-मार्ट क्रिकेट अकादमी और अन्य मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में पंचकूला, सोनीपत और पानीपत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पंचकूला ने सिरसा और झज्जर को हराया, जबकि सोनीपत ने केकेआर और फरीदाबाद के खिलाफ क्रमश: 10 और नौ विकेट से जीत दर्ज की। पानीपत ने गुरुग्राम को सात विकेट से मात दी।
विज्ञापन


पंचकूला ने दोनों मुकाबले जीते
मेजबान पंचकूला ने पहले मुकाबले में सिरसा को 79 रन से हराया। खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद झज्जर के खिलाफ पंचकूला ने और आक्रामक खेल दिखाया और बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सोनीपत का बल्ला बोला
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सोनीपत ने दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में सोनीपत ने केकेआर को 10 विकेट से हराया। इसके बाद फरीदाबाद के खिलाफ भी आक्रामक खेल जारी रखते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में हंसराज स्कूल, सेक्टर-6 में खेले गए मुकाबले में मेजबान सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को छह रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत ने गुरुग्राम को सात विकेट से हराया
डी-मार्ट क्रिकेट अकादमी में अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में पानीपत ने गुरुग्राम को सात विकेट से मात दी। पानीपत ने पहले गेंदबाजी में दबाव बनाया और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। हालांकि एक अन्य मुकाबले में रेवाड़ी ने पानीपत को चार रन से हराया।


कैथल की 120 रन से बड़ी जीत
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कैथल ने सिरसा को 120 रन से हराया। वहीं रोहतक ने कैथल को 46 रन से मात दी। डी-मार्ट क्रिकेट अकादमी में फतेहाबाद ने रोहतक को चार रन से हराया, जबकि रेवाड़ी ने कैथल को 34 रन से शिकस्त दी। हंसराज पब्लिक स्कूल में खेले गए मुकाबले में जिंद ने फरीदाबाद को हराया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अगले दौर में पहुंचने के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed