{"_id":"5738ce074f1c1bc54aac6f35","slug":"haryana-s-minister-of-agriculture-irrigation-development-panchayat-op-dhankhar-in-morni","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोरनी क्षेत्र में जैविक खेती की अपार संभावनाएं: धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरनी क्षेत्र में जैविक खेती की अपार संभावनाएं: धनखड़
ब्यूरो, अमर उजाला/मोरनी
Updated Mon, 16 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ओपी ध्ानख्ाड़
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के कृषि, सिंचाई, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मोरनी खंड के पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों के द्वारा थापली नेचुरल कैंप में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे। इस मौके पर कृषि मंत्री ने किसानों को जैविक खेती कर आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि किसान खेत में जैविक उत्पाद तैयार करें, जिसकी पैकिंग व ब्रांडिंग गांव व क्षेत्र के नाम पर हो। उनका कहना था कि ट्राइसिटी के बाजार में इनकी जबरदस्त मांग रहती है। उन्होंने बताया कि शहरों में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो जैविक चीजों को किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए तयार हों।
जैविक खेती से संबंधित उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम को देश का पहला जैविक राज्य बनाने की पहल की है, ठीक उसी प्रकार कालका विधानसभा क्षेत्र हरियाणा की पहली जैविक विधानसभा क्षेत्र हो सकती है। कृषि मंत्री ने चीन के बीजिंग, कच्छ के एक आम उत्पादक किसान बटुक सिंह जडेजा का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्होंने अपने आम कच्छ की ब्रांड कच्छकेसरी के नाम से शुरू की है और इसकी मांग इंग्लैंड की महारानी तक है। मोरनी क्षेत्र में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने किसानों को जैविक खेती के लिए 50 एकड़ का क्लस्टर तैयार करने पर 20 हजार की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों से अपने दोनों हाथ खड़े कर कालका विधानसभा क्षेत्र को जैविक विधानसभा क्षेत्र बनाने की धनखड़ की पहल का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि अब पंचायतें अंगूठा लगाने वाली नहीं बल्कि अंगुली उठाने वाली हैं, जो अपने गांव के विकास का एजेंडा तय करने में समक्ष हैं। धनखड़ ने विधायक लतिका शर्मा की मांग पर रायपुररानी को उपमंडल बनाने, पर्वतीय क्षेत्र में जल भंडारण के लिए चैक डैम बनवाने के लिए सर्वें करवाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में आए लोगों को कालका विधायक लतिका शर्मा, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर कालका विधायक लतिका शर्मा, महिला उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, एसडीएम राधिका सिंह, जिला परिषद् की वाइस चेयरमैन बबली देवी मांधना, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य पवन धीमान, भाजपा नेता बलजीत राणा, फूल सिंह भूड़ी व पूरे जिले से बीडीसी, सरपंच, पंच मौजूद थे।