फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's loops and girls dominated in volleyball

वालीबॉल में हरियाणा के छोरों और छोरियों का रहा दबदबा

Sun, 05 Jun 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana's loops and girls dominated in volleyball
पंचकूला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के आगाज के साथ दूसरे दिन भी हरियाणा का दबदबा बरकरार रहा। हरियाणा के लड़कों और लड़कियों ने वालीबॉल के कड़े मुकाबलों में सीधे सेटों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश को करारी मात देकर वालीबॉल में भी जलवा बरकरार रखा। वालीबॉल मैच की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के कप्तान रहे संजय फोगाट ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। लड़कों की टीम के कोच कर्मवीर गोलन और सुभाष कालका के अनुसार टीम के चार लड़के अमन, सचिन, अजय व शेखर भारतीय खेल प्राधिकरण के कुरुक्षेत्र केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम के साथ कड़ा मुकाबला कर सीधे सेटों में 25-17, 25-14, 25-17 अंकों के साथ जीत दर्ज की। इसी प्रकार, हरियाणा की छोरियों ने वालीबॉल में उत्तर प्रदेश को सीधे तीन सेटों में 25-18, 25-16, 25-14 अंकों के साथ हराकर वालीबॉल में भी जलवा बरकरार रखा। इसी प्रकार, लड़कों की कबड्डी में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 44-34, उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 55-27 अंकों से हराया। लड़कियों के मैच में चंडीगढ़ ने झारखंड को 58-33 अंकों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

गतका व थांग-ता, योगासन के पहलेे मुकाबलों की शुरुआत
आमतौर पर हरियाणा को कुश्ती, मुक्केबाजी और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के लिए जाना जाता है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की पहली बार मेजबानी कर रहे हरियाणा के खिलाड़ियों ने गतका व थांग-ता में भी हाथ आजमाकर जीत दर्ज की। वहीं थांग-ता में हरियाणा के आर्यन ने दिल्ली के आकाश को 54-48 अंकों से हराया और उत्तर प्रदेश के रवि रंजन सिंह को नागालैंड के विशाल डांगटा ने 24-16 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतका में फाइनल में जगह बनाया
फिरोजपुर की वीरपाल कौर भी गतका के फ्री इस्टीक इवेंट में फाइनल तक पहुंची हैं। दिल्ली के साथ रविवार को फाइनल मुकाबला होना है। इससे पहले वह ऑल इंडिया इंटर यूूनिवर्सिटी में दो बार स्वर्ण पदक और नेशनल में तीन बार बेस्ट प्लेयर का खिताब जीत चुकी हैं। उनके पिता सरदार सुरजीत सिंह एएसआई के पद पर तैनात हैं। वीरपाल कौर को भी स्कॉलरशिप में 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed