फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana's ?farmer, hardworker, will not let anyone go hungry: Dushyant

हरियाणा का अन्नदाता मेहनती, किसी को भूखा नहीं सोने देंगेः दुष्यंत

Sun, 26 Apr 2020 08:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Haryana's ?farmer, hardworker, will not let anyone go hungry: Dushyant
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश का अन्नदाता किसान मेहनती है। हरियाणा में किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। यह सरकार व किसान दोनों की प्रतिबद्धता है। लॉकडाउन अवधि के बावजूद सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चलाई जा रही है। जिस भी खरीद केंद्र में किसान अपनी उपज की बिक्री करना चाहेगा, आढ़ती को उसी खरीद केंद्र में खरीद करनी होगी। एक आढ़ती तीन-चार खरीद केंद्रों में फसल खरीद सकता है, बशर्ते किसान उस केंद्र में अपनी उपज बेचने के लिए तैयार हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 3 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि को धीरे-धीरे व चरणबद्ध तरीके से खोलना होगा। वर्तमान समय में कोई भी राज्य पूर्ण लॉकडाउन खोलने के पक्ष में नहीं है। जहां तक शराब की दुकानें खोलने की बात है तो 3 मई तक यह पूर्णतया बंद रहेंगी। संकट की इस घड़ी को देखते हुए सरकारों को केवल राजस्व के बारे में नहीं सोचना चाहिए। कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरियाणा ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रबंध किए हैं। इसके चलते राज्य में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर चीज को हर जगह एक साथ नहीं किया जा सकता है। इसलिए स्थिति के अनुसार धीरे-धीरे चीजों को खोलना होगा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान से रोकने के लिए रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बिक्री व उत्पादन को पहले खोलने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों को ‘डिस्ट्रेस राशन टोकन’भी जारी किए गए हैं। इस टोकन से जरूरतमंद परिवार दुकानों से नि:शुल्क राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed