फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana: Police personnel, officers and Asha workers will also participate in 75 crore Surya Namaskar program

हरियाणा ः 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पुलिस जवान, अफसर और आशा वर्कर भी होंगी शामिल

Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana: Police personnel, officers and Asha workers will also participate in 75 crore Surya Namaskar program
चंडीगढ़। हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस के जवानों, अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर भी भाग लेंगी। प्रदेश के आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पुलिस महानिदेशक व एनएचएम के मिशन निदेशक को सोमवार को पत्र लिखा है। विज ने कहा कि सरकार के अन्य कर्मचारियों को भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा जाएगा। शिक्षा व आयुष विभाग के कर्मियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब पुलिस कर्मचारियों व आशा वर्कर को इसमें शामिल किया जाएगा। जिसमें इन्हें तीन दिन का प्रशिक्षण योग आयोग प्रशिक्षुओं के माध्यम से देंगे। वहीं वर्चुअल प्रशिक्षण के लिए एक लिंक सृजित करने के लिए योग आयोग के चेयरमैन को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य ने बताया कि योगासन के माध्यम से फिटनेस की संस्कृति बनाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महामारी की अवधि के दौरान आयुष मंत्रालय ने 3 जनवरी 2022 को 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुरू की। देश में 75 करोड़ की सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योगपीठ, गीता परिवार, हार्टफुलनेस मेडिटेशन, क्रीड़ा भारती और राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है। हरियाणा योग आयोग इस ऐतिहासिक आयोजन का आधिकारिक आयोजक है। हरियाणा योग आयोग ने भी 14 जनवरी को मकर संक्त्रसंति को 75 लाख सूर्य नमस्कार में स्वयंसेवकों, योग उत्साही, स्टाफ सदस्यों की भागीदारी के साथ मनाया।
विज्ञापन

हरियाणा उत्तर भारत में सबसे आगे
आयुष मंत्री ने बताया कि हरियाणा उत्तर भारत में अब तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पंजीकरण के मामले में सबसे आगे चल रहा है। अभी तक राज्य की 2350 संस्थाओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। संस्थाओं के पंजीकरण के मामले में हरियाणा पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को व्यापक स्तर पर देशभर में सूर्य नमस्कार किया जाएगा
3 जनवरी को शुरू यह कार्यक्रम 20 फरवरी तक जारी रहेगा। जिसमें 21 दिनों तक सूर्य नमस्कार किया जाएगा। 26 जनवरी को व्यापक स्तर पर देशभर में सूर्य नमस्कार होगा। इसमें सीबीएसई मान्यता प्राप्त सभी स्कूल भाग लेंगे। 7 फरवरी को सूर्य नमस्कार के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाने का काम किया जाएगा। 12 फरवरी को 75 करोड़ सूर्य नमस्कार पूरे किए जांएगे। 20 फरवरी को कार्यक्रम संपन्न होगा।
www.75suryanamskar.com पर पंजीकरण कर भागीदारी करने के निर्देश
गृह विभाग के अंतर्गत डीजी पुलिस, डीजी जेल और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे सभी संबंधित अधिकारियों को www.75suryanamskar.com पर पंजीकरण कर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्त्रस्म में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पहला कदम गृह विभाग के सभी कर्मचारियों का वेबसाइट पर पंजीकरण है। दूसरा चरण योग प्रशिक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों को तीन दिनों के लिए सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण देना है। तीसरा कदम सूर्य नमस्कार का 21 दिनों के लिए अभ्यास है।

सूर्य नमस्कार योग प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है
सूर्य नमस्कार योग का मूल रूप है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है। महामारी के दौरान स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक है। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की ताकत में सुधार करता है, सहनशक्ति का निर्माण करता है और लचीलेपन का विकास करता है। यह पुलिस अधिकारियों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed