फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Olympic Association elections: 22 filed nominations including Sports Minister on the first day

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन चुनाव : पहले दिन खेल मंत्री समेत 22 ने भरा नामांकन

Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana Olympic Association elections: 22 filed nominations including Sports Minister on the first day
पंचकूला। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के 12 दिसंबर को होने वाले चुनावों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कई दिग्गज सहित 22 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। पहले दिन खेलमंत्री संदीप सिंह, केश कला हरियाणा विकास बोर्ड के निदेशक एवं हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, हरियाणा सेलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कंबोज सिरसा सहित अलग-अलग पदों के लिए कुल 22 हस्तियों ने अपना नामांकन भरा। यह चुनाव 12 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ओलंपिक भवन में होगा।
विज्ञापन

चुनाव में प्रदेश से 65 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश सरकार की पहल पर पहली बार हरियाणा की सभी तीनों ओलंपिक एसोसिएशन को मर्ज कर चुनाव कराए जा रहे हैं। हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ ने बताया कि चुनाव में पहली बार प्रदेश के सभी 43 मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघों और 22 जिला उपायुक्त/ जिला खेल अधिकारियों को एक-एक वोट डालने का अधिकार दिया है। प्रदेश के मान्यता प्राप्त खेल संघों को एक-एक मत का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में हैं दिग्गज शामिल
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वोटर लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, हरियाणा मानव अधिकार आयोग के जस्टिस दीप भाटिया, केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड हरियाणा के निदेशक नरेश सेलपाड़, विधायक अभय सिंह चौटाला, भाजपा के मीडिया प्रभारी सूरज पाल अम्मू, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, आईपीएस सुमन मंजीर, आईएएस देवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद नवीन जिंदल सहित प्रदेश की राजनीति व खेल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली हस्तियों का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 एसोसिएशन के पदाधिकारी डालेंगे वोट
चुनाव में प्रदेशभर में खेल के क्षेत्र में कार्यरत अलग-अलग 43 एसोसिएशन के पदाधिकारी वोट डालेंगे, जिसमें एक एसोसिएशन को एक-एक मत देने का अधिकार होगा। इसके अलावा प्रदेश के 22 जिलों के जिला उपायुक्त या खेल अधिकारी मतदान कर सकेंगे। चुनाव को लेकर बुधवार को भी नामांकन जमा कराए जाएंगे। वहीं 9 दिसंबर को नामों की छंटनी होगी। इसके अलावा 11 दिसंबर को नाम वापसी की जा सकेगी। 12 दिसंबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed