फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of haryana 26 March 2021

हरियाणा में बढ़ा संक्रमण : तीन माह बाद एक दिन में 1322 पॉजिटिव मिले, मार्च महीने में 77 की जान गई

Sat, 27 Mar 2021 01:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 27 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of haryana 26 March 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : sociol media

कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या वाले देश के दस राज्यों में हरियाणा भी है। हरियाणा में शुक्रवार को 1322 नए संक्रमित मिले और 748 ठीक हुए। नए संक्रमितों का एक दिन का आंकड़ा बीते तीन माह में सबसे अधिक है। आठ मौतें भी हुईं। मार्च माह में संक्रमण से अब तक 77 मरीजों की जान जा चुकी है। 26 दिन में 14160 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत और रिकवरी दर 96.17 प्रतिशत है। अभी 7795 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


इन जिलों में हुई मौत : शुक्रवार को पंचकूला और कुरुक्षेत्र में दो-दो, गुरुग्राम, पानीपत, यमुनानगर और जींद में एक एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 3125 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में सबसे अधिक 269 केस, नूंह और पलवल में एक भी नहीं
गुरुग्राम में 269, करनाल में 204, पंचकूला 131, पानीपत 119, अंबाला 105, कुरुक्षेत्र 78, यमुनानगर में 88, फरीदाबाद में 64, सोनीपत में 58, हिसार में 35, कैथल में 53 और जींद में 40 नए केस मिले हैं। नूंह और पलवल ऐसे जिले में जहां पर एक भी मामला सामने नहीं आया। शेष जिलों में 30 से नीचे केस मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हजार से ज्यादा को लगाया टीका
एसीएस राजीव अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर में 881 केंद्रों पर 40878 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक राज्य में कुल 1302677 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed