{"_id":"68bc8e91c75d761792096d3b","slug":"haryana-health-director-general-and-registrar-adopted-ten-tb-patients-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19297-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक और रजिस्ट्रार ने दस टीबी रोगियों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक और रजिस्ट्रार ने दस टीबी रोगियों को लिया गोद
विज्ञापन
पंचकूला। दस टीबी मरीजों को हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक और हरियाणा मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. मनीष बंसल और हरियाणा मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. मनदीप सचदेवा ने गोद लिया है। उन्होनें हरियाणा मेडिकल काउंसिल की ओर से संयुक्त रूप से 10 टीबी (क्षय रोग) रोगियों को निक्षय मित्र के रूप में अपने हाथों से इन मरीजों को पोषण किट भी प्रदान की।
इस अवसर पर हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि टीबी को हराने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी भी बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए। वहीं रजिस्ट्रार डॉ. मनदीप सचदेवा ने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम न केवल मरीजों का इलाज करें, बल्कि उन्हें मानसिक और पोषण संबंधी सहायता भी प्रदान करें।