{"_id":"5f062c1e8ebc3e635c771742","slug":"haryana-govt-decided-legal-agents-panchkula-news-pkl380690320","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाना है तो कबूतरबाजों के चुंगल में न फंसे, यहां देखें वैध एजेंटों की लिस्ट, फायदे में ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाना है तो कबूतरबाजों के चुंगल में न फंसे, यहां देखें वैध एजेंटों की लिस्ट, फायदे में ही रहेंगे
Thu, 09 Jul 2020 11:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कबूतरबाजी पर नकेल कसने के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) प्रमुख आईपीएस भारती अरोड़ा ने कहा है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर विदेशों में भेजने के लिए वैध एजेंटों की सूची जारी कर दी है। राज्य का कोई भी इच्छुक व्यक्ति विदेश जाने के लिए इनकी सहायता प्राप्त कर सकता है।
एसआईटी लोगों की सुरक्षा के लिए कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गृहमंत्री अनिल विज की अनुशंसा पर कमेटी में 6 अन्य एसपी स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति भारत सरकार की वेबसाइट https://emigrate.gov.in व प्रदेश सरकार की वेबसाइट https://haryana.gov.in/list-of-authorized-agents-for-sending-people-abroad-in-haryana पर विदेश भेजने वाले वैध एजेंट को देख सकते हैं।
एसआईटी प्रमुख ने बताया कि इन वेबसाइट पर वैध एजेंटों की सूची को प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। जो भी व्यक्ति विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें वेबसाइट में दिए के नियमों को अच्छी प्रकार से पढ़ लेना चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें। वेबसाइट पर 15 एजेंटों के नाम एवं पते दिए गए हैं जोकि राज्य के अनेक जिलों से संबंधित है। इनमें हरियाणा से संबंधित भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सिरसा व कुरुक्षेत्र के एजेंट शामिल हैं।