फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana government prepares road map for eradication of measles and rubella

Panchkula News: खसरा और रूबेला के उन्मूलन के लिए हरियाणा ने तैयार किया रोड मैप

Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana government prepares road map for eradication of measles and rubella
चंडीगढ़। खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए हरियाणा सरकार ने रोड मैप तैयार कर लिया है। इसके तहत सभी बच्चों को 24 महीने की उम्र तक खसरा रूबेला टीका की 2 खुराक देनी होगी। साथ ही खसरा और रूबेला के मामलों का पता लगाने के लिए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण करना होगा।
विज्ञापन

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने सोमवार को खसरा उन्मूलन लक्ष्य लेकर अधिकारियों की बैठक ली और समीक्षा की। एसीएस ने कहा भारत सरकार के निदेशानुसार प्रदेश सरकार सभी जिलों में दिसंबर 2023 तक खसरा और रूबेला के उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसीएस ने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं कि वह इस अभियान में पंचायतों की मदद लें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ प्रभजोत सिंह ने कहा कि ‘सभी जिलों को जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक जिला टास्क फोर्स बनाये जाने के लिए निर्देश दिए हैं। नूंह और पलवल जिले समेत देश के विभिन्न राज्यों से खसरा मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सभी को अतिरिक्त खुराक प्रशासित करने के लिए खसरा और रूबेला कैच-अप अभियान आयोजित करने का फैसला किया गया है और इस बीमारी के संचरण को रोकने के लिए 9 महीने से 15 साल के बच्चों को अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रवेश के समय टीकाकरण जांच को बढ़ावा देने सहित अन्य जिलों में उनके क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीकाकरण ड्राइव भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed