फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government cancels the tenders of Chinese companies

हरियाणा सरकार ने चीन को दिया बड़ा झटका, कंपनियों के टेंडर किय रद्द, खाता भी बंद

Sun, 21 Jun 2020 09:53 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana government cancels the tenders of Chinese companies
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चीनी कंपनियों के ठेके निरस्त कर दिए हैं। प्रदेश में दो चीनी थर्मल कंपनियों को थर्मल पावर स्टेशन में ठेके दिए गए थे। यमुनानगर और खेदढ़ थर्मल प्लांट के लिए चीनी कंपनियों ने भी आवेदन किया था और दोनों कंपनियों ने बोली में बाजी मारी थी।

विज्ञापन


हरियाणा पावर जनरल कारपोरेशन लिमिटेड ने यह बिड आमंत्रित की थी। अब सरकार ने इस मामले में फैसला लेते हुए दोनों ठेकों को ही निरस्त कर दिया है। अब नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) की तर्ज पर भारतीय कंपनियों को आगामी ठेकों में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पंजाब में नवजोत सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस का डेरा, तीन दिन से नहीं मिल रहे 'गुरु', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नए पर्यावरण नियमों के तहत थर्मल प्लांट के इंस्टॉलेशन में पॉल्यूशन कंट्रोल इक्विपमेंट्स को प्राथमिकता दिए जाने के लिए कहा है। खेदढ़ के लिए 539 करोड़ रुपये और यमुनानगर के लिए 282 करोड़ रुपये के टेंडर दिए गए थे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया इसी के चलते टेंडर निकाले गए थे। इसके अंतर्गत यमुनानगर थर्मल पावर स्टेशन के लिए 5 आवेदन आए थे। जिसमें से तीन चीनी कंपनियों के आवेदन थे। इनमें से दो स्वदेशी आवेदक थे, जोकि चीन की फर्मों के साथ संबद्ध है। इसी तरह से खेदढ़ में भी तीन कंपनियों ने भाग लिया था। इसमें से दो चीनी कंपनियां थीं। सभी चीनी कंपनियों का खाता बंद कर दिया गया है। सरकार ने उनके टेंडर रद्द कर दिए हैं। अब वही बोली दाता शामिल हो सकेंगे जो भारत से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed