{"_id":"63c074175196b77d972d9ded","slug":"haryana-got-to-host-some-meetings-of-g-20-summit-panchkula-news-pkl4741409101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा को मिली जी 20 शिखर सम्मेलन की बैठकों की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा को मिली जी 20 शिखर सम्मेलन की बैठकों की मेजबानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की कुछ बैठकों की मेजबानी हरियाणा को मिली है। मार्च में सम्मेलन की कुछ बैठकें गुरुग्राम में होनी प्रस्तावित हैं। इस ऐतिहासिक मेजबानी के लिए हरियाणा ने तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली के हरियाणा भवन में जी-20 शिखर सम्मेलन की संभावित बैठकों की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रबंधों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसकी सफलता के लिए सभी प्रबंध समय पर सुनिश्चित करें, ताकि भारत की ‘अतिथि देवो भव:’ के साथ हरियाणा की स्मृद्ध संस्कृति की अमिट छाप और गुरुग्राम-एक ग्लोबल सिटी का संदेश भी सभी जी -20 सदस्य देशों में जाए। गौर हो कि इस सम्मेलन में 30 राष्ट्रों के अलावा 5 आमंत्रित सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रबुद्ध नागरिकों व बुद्धिजीवियों के अनुभवों का लाभ भी लिया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार से डीओपीटी की सचिव एसराधा चौहान व उनकी टीम, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस देसी, मुख्य सचिव संजीव कौशल, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल उपस्थित रहे।
विदेशी मेहमानों को मिलेगा हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का परिचय
मुख्यमंत्री नेअधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न देशों के शिष्टमंडल का हरियाणा में आगमन होगा तो उन्हें राज्य की संस्कृति व विरासत से परिचय करवाने के लिए विशेष प्रबंध किये जाएं। आयोजन स्थल पर हरियाणा थीम कॉर्नर भी स्थापित किया जाए। देशों के शिष्टमंडल की सुविधा के लिए लायजन ऑफिसर लगाए जाएं और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले के लिए दिया जाएगा निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला भी है। जी-20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को भी इस मेले में आमंत्रित किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से सभी मेहमानों को न केवल हरियाणा बल्कि देश-विदेश के कलाकारों की कलाकृतियां, हथकरघा, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता देखने को मिलेगी।
व्यवस्थाओं के लिए विशेष कमेटियां गठित
जी-20 बैठकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था, एडीजीपी सीआईडी, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम और गुरुग्राम के उपायुक्त इस टास्क फोर्स के सदस्य हैं। रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन दिल्ली की अध्यक्षता में एक प्रोटोकॉल समिति बनाई गई है और अतिरिक्त आवासीय आयुक्त हरियाणा, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के प्रतिनिधि, उपायुक्त और मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी गुरुग्राम इस समिति के सदस्य हैं। सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विभाग के महानिदेशक, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक और अतिरिक्त निदेशक, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग को सम्मिलित कर एक सांस्कृतिक समिति बनाई गई है। एक लॉजिस्टिक एवं परिवहन समिति भी बनाई गई है।