फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana got 6 newIAS officer

Haryana: हरियाणा को छह नए IAS मिले, बढ़कर 173 हुई संख्या, सात दूसरे राज्यों में भेजे गए

Thu, 17 Nov 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

30 नवंबर 2022 को आईएएस तरुण बजाज, हरदीप सिंह सेवानिवृत्त होंगे। 31 दिसंबर 2022 को प्रदेश के वित्तायुक्त वीएस कुंडू सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 28 फरवरी 2023 को विनय सिंह, अरुण कुमार व महावीर सिंह सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
Haryana got 6 newIAS officer
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

हरियाणा को छह नए आईएएस अधिकारी मिले हैं। इनमें दो हरियाणा निवासी हैं और दोनों एससी श्रेणी से हैं। वहीं, हरियाणा के सात आईएएस दूसरे राज्यों में भेजे गए हैं। नवचयनित आईएएस को मंगलवार देर शाम केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कैडर आवंटित कर दिए। अब प्रदेश में आईएएस की संख्या 173 हो गई है। 30 नवंबर से लेकर अगले एक साल तक 13 आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिनमें आठ पदोन्नत और पांच यूपीएससी परीक्षा पास कर नियुक्त हुए आईएएस हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में इनकी नियुक्ति
  • 34वें रैंक के दिल्ली के शाश्वत सांगवान
  • 44वें रैंक की मध्यप्रदेश की अंजलि शरोत्रिया
  • 53वें रैंक के दिल्ली के अर्पित सांगल
  • 89वें रैंक के मध्यप्रदेश के अंकित कुमार चौकसे
  • 359 रैंक के हरियाणा के राहुल
  • 432वें रैंक की हरियाणा की ज्योति


हरियाणा के इन सात आईएएस को मिले अन्य राज्य
  • 17वें रैंक की हरियाणा की महक जैन को गुजरात 
  • 55वें रैंक की हरियाणा की प्रतिभा दहिया को भी गुजरात
  • 64वें रैंक की हरियाणा की कनिका को असम मेघालय
  • 65वें रैंक की हरियाणा के पुलकित को सिक्किम
  • 67वें रैंक के हरियाणा के आनंद मल्होत्रा को असम मेघालय 
  • 233वें रैंक के हरियाणा के सचिन शर्मा को हिमाचल प्रदेश 
  • 320वें रैंक की हरियाणा की आशिमा गोयल को केरल कैडर 

ये आईएएस अगले साल तक होंगे सेवानिवृत्त
30 नवंबर 2022 को आईएएस तरुण बजाज, हरदीप सिंह सेवानिवृत्त होंगे। 31 दिसंबर 2022 को प्रदेश के वित्तायुक्त वीएस कुंडू सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 28 फरवरी 2023 को विनय सिंह, अरुण कुमार व महावीर सिंह सेवानिवृत्त होंगे। 30 अप्रैल 2023 को धर्मवीर सिंह और जगदीप सिंह की सेवानिवृत्ति है। 30 सितंबर 2023 को जगदीश शर्मा, विकास यादव सेवानिवृत्त होंगे। 30 नवंबर 2023 को ललित कुमार सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 31 अगस्त 2023 को आईएएस राजेश खुल्लर की सेवानिवृत्ति है। 31 मार्च 2023 को वजीर सिंह गोयत सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed