फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Corona Employees Association gheraoed the DG office

Panchkula News: हरियाणा कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन ने डीजी कार्यालय का किया घेराव

Fri, 09 Jun 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana Corona Employees Association gheraoed the DG office
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। हरियाणा कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले हटाए गए कोरोना योद्धाओं ने बहाली की मांग को लेकर सेक्टर-6 डीजी ऑफिस का घेराव किया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. संदीप सिंधु ने बताया कि घेराव में 22 जिलों से आए कोरोना योद्धाओं ने भाग लिया। उन्होंने मांग करते कहा कि सरकार की तरफ से सभी कोरोना योद्धाओं को दोबारा ड्यूटी में तैनात किया जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मांग कर कहा कि एनएचएम कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों की तुरंत प्रभाव से बहाली करे। सरकार की तरफ से पॉलिसी तैयार कर रोजगार की गारंटी दी जाए। समान काम के साथ सभी कोरोना योद्धाओं को समान वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि महानिदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर ने फोन के माध्यम से आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी बहाली की जाएगी। एसोसिएशन का कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तो प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed