फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana cabinet expansion, two minister take oath.

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार, डॉ. कमल को मंत्रालय सौंपे जाने पर फंसा पेच, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खफा

Wed, 29 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana cabinet expansion, two minister take oath.
चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार मंगलवार को हुआ। हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता और टोहाना के जजपा विधायक देवेंद्र बबली नए मंत्री बने और राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ र्ली। बबली को विकास एवं पंचायत विभाग मिल गया है, लेकिन डॉ. कमल को दिए जाने वाले विभागों पर देर रात तक फैसला नहीं हो पाया। मंत्रालय वितरण को लेकर फंसे इस पेच की नाराजगी शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखी, गृह मंत्री अनिल विज नदारद रहे। विज के पास स्वास्थ्य के अलावा गृह व शहरी निकाय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल फेरबदल में इन महकमों में से एक कमल गुप्ता को सौंपने की चर्चा है। कमल गुप्ता पेशे से डॉक्टर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य दिए जाने की अटकलें जोरों पर हैं, जिससे विज नाखुश बताए जा रहे हैं। मामला पार्टी आलाकमान के पास भी पहुंचा है। मंगलवार को वह शाम पौने चार बजे सीएम निवास से निकले और फिर सचिवालय गए, लेकिन राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। मंत्री बनने के इच्छुक विधायक ने भी समारोह से दूरी बनाए रखी। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी गैरहाजिर रहे। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार है। मंत्रिमंडल में 14 का कोटा पूरा हो गया। अब कोई विस्तार होगा न फेरबदल। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों में अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुप्ता ने संस्कृत व बबली ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शाम 4:20 पर गुप्ता व 4.22 पर बबली को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गुप्ता ने संस्कृत व बबली ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। समारोह पांच मिनट में संपन्न हो गया। मुख्य सचिव संजीव कौशल के उपस्थित न होने के कारण सबसे वरिष्ठ आईएएस वीएस कुंडू ने राज्यपाल की अनुमति से 4:19 पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधिवत रूप से शुरू करवाया। यह कार्यवाही 4:24 पर संपन्न हुई। जिन मंत्रियों की कुर्सी जाते-जाते बची, वे समारोह में सबसे पहले पहुंचे। पहले कमल गुप्ता व उसके बाद देवेंद्र बबली को शपथ ग्रहण के लिए मंच पर बुलाया गया। वीएस कुंडू ने शपथ ग्रहण के दौरान कहा कि दोनों नियुक्तियां मुख्यमंत्री के परामर्श से हुई हैं। शपथ लेने के बाद दोनों नए मंत्रियों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता का धन्यवाद किया और उनका अभिभावन स्वीकारा।
विज्ञापन

गठबंधन धर्म का हुआ पालन : दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ गठबंधन धर्म का पालन हुआ है। दोनों नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। इससे मंत्रिमंडल के कार्य में और कुशलता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नाराजगी नहीं, कोविड के दौरान विज का प्रदर्शन सराहनीय : धनखड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार या महकमों के नए सिरे से बंटवारे को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। कोविड के दौरान अनिल विज का कार्य सराहनीय रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से लड़ाई में उम्दा कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed