{"_id":"6851ba5c1e5e6fab450c391a","slug":"harsh-firing-on-sarpanchs-victory-video-viral-on-social-media-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123765-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरपंच की जीत पर हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरपंच की जीत पर हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के गांव पत्तन में सरपंच अंजू बाला की जीत पर आयोजित खुशी के कार्यक्रम में 16 जून की मध्य रात्रि को हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। इस कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने पिस्तौल से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कार्यक्रम में उनके पति नरेश कुमार भी मौजूद थे और उन्हीं की उपस्थिति में फायरिंग की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना पिंजौर प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र को उनके वव्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ लोग खुशी में नाचते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक युवक अपने हाथ में पकड़ी पिस्तौल को लहराकर आसमान की ओर फायर करता दिखता है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो फायरिंग करने वाले युवक की पहचान प्रवेश कुमार निवासी गांव जटवाला थाना पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना पिंजौर में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।