{"_id":"62d318ccfa30297b0a7604b9","slug":"harish-chaudhary-held-a-meeting-with-the-leaders-of-punjab-congress-panchkula-news-pkl456790031","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश चौधरी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश चौधरी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं संग की बैठक
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में सूबे के कांग्रेस विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा 21 जुलाई को पेश होने के लिए भेजे गए नोटिस के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें सभी सीनियर नेताओं ने 21 जुलाई के जनता के बीच जाकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने पर सहमति जताई। बैठक में इस अभियान की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हाईकमान द्वारा भेजे दिशानिर्देशों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस द्वारा 2 अक्तूबर को कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस की भागीदारी पर भी इस बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंजाब से पदयात्रा गुजरते समय किस तरह अपना योगदान देंगे। पदयात्रा में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को अलग-अलग ड्यूटियां सौंपने का फैसला लिया गया।
हरीश चौधरी और राजा वड़िंग ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी में नई जान फूंकने के लिए एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। इसके साथ ही कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की गई। इसी मौके पर हरीश चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओं ने अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान व सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बारे में दिए गए बयान की निंदा की।
विज्ञापन
बैठक के अलावा हरीश चौधरी पार्टी के कुछ अन्य नेताओं से भी मिले, जो हाल में पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके थे। इस मुलाकात के दौरान हरीश चौधरी के सामने ऐसे नेताओं ने पार्टी में निचले स्तर पर आ रही परेशानियों का जिक्र किया और पार्टी के काडर को फिर से संगठित करने पर जोर दिया।