फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hardayal Singh and Palak were selected as the best volunteers

Panchkula News: हरदयाल सिंह और पलक को चुना गया बेस्ट वॉलंटियर

Sun, 30 Mar 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hardayal Singh and Palak were selected as the best volunteers
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हो गया। महाविद्यालय के पीआरओ प्रोफेसर डॉ. अरमान ने बताया कि इस शिविर में छात्र वर्ग में हरदयाल सिंह को व छात्रा वर्ग में पलक को बेस्ट वॉलंटियर चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलजीत व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा शिविर के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने बेस्ट वॉलंटियर व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी स्वयंसेवकों को नगद पुरस्कार व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें उमेश, शिविका और निगम ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र राज ने अपनी बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ हरवंदना, संध्या, प्रोफेसर अमन, अरमान सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed