फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Happiness: Farmers celebrated by distributing laddus at Jalauli toll plaza, farmers gathered and congratulated each other

खुशी : जालौली टोल प्लाजा पर किसानों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई, किसानों ने एकत्रित होकर एक दूसरे को दी बधाई

Sat, 20 Nov 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Happiness: Farmers celebrated by distributing laddus at Jalauli toll plaza, farmers gathered and congratulated each other
बरवाला। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर शुक्रवार को जलौली टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसान नेताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर किसानों ने कहा कि यह जीत किसानों के साथ-साथ हर वर्ग की जीत है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जयंती पर देश के किसानों को जो जीत मिली है, उसको हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज सुबह जैसे ही कृषि कानून वापस लिए जाने का समाचार आया तो किसान नेता और किसान जलौली टोल प्लाजा पर एकत्रित हो गए। सभी ने कृषि कानूनों के विरोध में लड़ी जा रही लड़ाई की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को वापस संसद में पारित नहीं किया जाता और अन्य मांगें नहीं मानी जाती, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

यह निर्णय पहले लिया होता तो आज आंदोलन के दौरान मारे गए 700 किसान भी हमारे बीच में जिंदा होते। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का जो फैसला सुनाया है, उसमें किसानों के साथ-साथ हर वर्ग की जीत है। प्रधानमंत्री को यह फैसला बहुत पहले करना चाहिए था। ब्लॉक बरवाला प्रधान बृजपाल राणा ने बताया कि किसान लंबे समय से कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार से मांग करते आ रहे थे। आज देश के प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की जो बात कही है, उस पर धन्यवाद करते हैं। ब्लॉक रायपुररानी प्रधान गुरमीत सिंह ठरवा ने कहा कि बेशक केंद्र और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने घोषणा की है, उसका वे स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

किसानों को लंबे समय तक आंदोलन करने से काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है। किसान कमलजीत सिंह ने कहा कि आज किसानों की जो जीत हुई है, वह हर वर्ग की जीत है। आज प्रदेश का विपक्ष भी कृषि कानूनों के वापस लेने पर अपनी वाहवाही लूटने में लगा है, लेकिन किसान आंदोलन का राजनीति से कोई संबंध नहीं था। गुरदास सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला सुनाया है, उससे किसानों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed