फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hanging of multi story building of two cultural schools of the city

Panchkula News: शहर के दो संस्कृति स्कूल की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का का लटका

Sun, 16 Jul 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hanging of multi story building of two cultural schools of the city
शिक्षा विभाग की ओर से लेटर लिखे जाने के बाद भी राहत नहीं
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर-12ए और 20 के स्कूलों में बननी है मल्टी स्टोरी बिल्डिंग
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के दो संस्कृति स्कूलों की मल्टी स्टोरी का काम लटक गया है। अभी तक इसके लिए पास होने वाले तीन करोड़ का बजट पास नहीं हो पाया है। इससे बच्चों को मिलने वाली स्मार्ट सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। अभी तक हरियाणा सरकार की ओर से मिलने वाला बजट भी नहीं मिला है।
शहर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 और सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए की बिल्डिंग को मल्टी स्टोरी बनाया जाना था। इन बिल्डिंग को इसके लिए चुना गया था। दोनों स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से सीबीएसई के माध्यम से हो रही है। बिल्डिंग बनने से आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास रूम सहित अन्य सुविधाएं बढ़नी थी। अभी तक यह नहीं बढ़ पाई हैं। पंचकूला शिक्षा विभाग की ओर से बजट के लिए सीएम सहित शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को लेटर लिखा गया। समस्या का कोई निदान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि अभी तक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का बजट नहीं मिला है। इस कारण काम शुरू नहीं हो सका। स्कूलों में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाए जाने के साथ बच्चों की संख्या भी बढ़ जाती, लेकिन इसके न बनने से क्षमता से ज्यादा बच्चों का एडमिशन स्कूल में नहीं लिया जा सकता है। इसके लिए संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्कूल की बिल्डिंग बनने में समय सीमा तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से दो स्कूलों को मल्टी स्टोरी बनाया जाना है। अभी तक बजट नहीं मिल पाया है। इस कारण इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। -सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed