फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gyan Chand Gupta will preside over the Indian Students' Parliament today

आज भारतीय छात्र संसद की अध्यक्षता करेंगे ज्ञानचंद गुप्ता

Fri, 16 Sep 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gyan Chand Gupta will preside over the Indian Students' Parliament today
चंडीगढ़। पुणे में आयोजित 3 दिवसीय भारतीय छात्र संसद के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रमुख सत्रों की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता करेंगे। इन सत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त व पद्म भूषण से सम्मानित एन. गोपालस्वामी, राज्य सभा सदस्य संजय सिंह समेत देशभर से बड़ी संख्या में सांसद और विधायक शामिल होंगे। इस दौरान ज्ञान चंद गुप्ता ‘लोकतंत्र और कॉर्पोरेटोक्रेशी : शक्ति का स्रोत क्या’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे। कार्यक्रम में देशभर से 7 हजार छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। भारतीय छात्र संसद का आयोजन पुणे स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की ओर से किया जा रहा है। ज्ञान चंद गुप्ता इस दौरान राष्ट्रीय युवा विधायक सम्मेलन की सलाहकार परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य करने से पुणे में भारतीय छात्र संसद का आयोजन कर रही है। राजनीतिक रूप से निर्वाचित और सामाजिक प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने का यह प्रयास सराहनीय है। इससे विभिन्न राजनीतिक दलों, लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं की विचारधाराओं के लिए सम्मान पैदा होगा।
विज्ञापन

इस परिषद में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मीरा कुमार, लोक सभा की पूर्व अध्यक्ष पदम भूषण सुमित्रा महाजन समेत बड़ी संख्या में विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषदों के अध्यक्ष और कुछ पूर्व नौकरशाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed