फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gujarat wins 21st National Deaf Men's One Day Cricket Championship

Panchkula News: 21वीं राष्ट्रीय बधिर पुरुष एकदिवसीय क्रिकेट चैंपियनशिप, गुजरात बना विजेता

Fri, 02 Jan 2026 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gujarat wins 21st National Deaf Men's One Day Cricket Championship
पंचकूला। आल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ (एआईएससीडी) की मेजबानी में 21वीं राष्ट्रीय बधिर पुरुष एकदिवसीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2025 तक केरल के त्रिशूर में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से क्वालीफाई कर आई कुल आठ राज्य स्तरीय टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला गुजरात और पंजाब के बीच खेला गया। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 23.1 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह गुजरात ने 24 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पंजाब टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। टीम ने कुल छह पुरस्कार अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत सिंह को तीन बार और कुलदीप सिंह को एक बार मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब भी जसप्रीत सिंह ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम परिणामों में गुजरात ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, पंजाब उपविजेता रहा, जबकि तमिलनाडु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एआईएससीडी और आयोजकों की खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed