{"_id":"656f8692d26fe5a29d0a10b7","slug":"grant-approved-yet-road-construction-not-being-done-for-last-two-years-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-7077-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ग्रांट मंजूर फिर भी दो साल से नहीं हो रहा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ग्रांट मंजूर फिर भी दो साल से नहीं हो रहा सड़क का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। त्रिलोकपुर चौक से लेकर टांगरी पुल तक सीएम की जनसंवाद रैली में जारी सड़क निर्माण के आदेश को विभाग दरकिनार कर रहा है। विभाग द्वारा हर बार टेंडर का बहाना बनाकर सड़क निर्माण कार्य में अड़चन डाली जा रही है। त्रिलोकपुर चौक से लेकर टांगरी पुल तक टूटी सड़क के निर्माण का विभाग आज तक टेंडर पूरा नही करवा पाया है। टूटी सड़क का दो साल से ग्रांट मंजूर हुई है किंतु विभाग आज तक इस सड़क के कार्य को पूरा करने में कोताही बरत रहा है। जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर चौक से लेकर टांगरी पुल तक बनने वाली सड़क का दो बार टेंडर किया जा चुका है किंतु किसी न किसी खामी के चलते टेंडर निरस्त करना पड़ता है।
ग्रामीण निखिल मंगल, सुशील कुमार धारी, विजय मोहन वर्मा, प्रदीप छाबड़ा, मोहित सिक्का, हिसम सैनी, पवन सैनी, पवन गुज्जर, रोहित ठाकुर, अजय वर्मा का कहना है कि त्रिलोकपुर चौक से टांगरी पुल तक सड़क देहरादून-चंडीगढ़ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, छोटा त्रिलोकपुर से रायपुररानी आने वाले ग्रामीणों की लाइफ लाइन है। इसकी सरकार और प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार इसका जल्द निर्माण करवाएं।
सड़क टूटी होने की वजह से ग्राहक भी अब रास्ता बदल अन्य दुकानदारों से सामान लेने लगे है जिसका सीधा सा असर हमारी दुकानदारी पर पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि सड़क का जल्द निर्माण करवाए। - हितेश मंगल, दुकानदार
विज्ञापन
मैं रोजाना इसी सड़क से होकर रायपुररानी दुकान पर आता हूं। रोजाना ही सड़क पर कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है। सरकार को जब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती गड्ढे भरकर और पैचअप कर सड़क को सुचारू रखना चाहिए। इससे हादसे न हों। - कुलदीप वालिया, दुकानदार
पूरा दिन सड़क पर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। यह घरों तक आ जाती है। इस वजह से पूरा दिन घर की सफाई में ही निकल जाता है। कई बार धूल इतनी ज्यादा होती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। - इंदु बाला, ग्रामीण
हैरानी की बात है कि अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना भी नहीं कर रहे हैं, बरवाला जन संवाद रैली में अधिकारियों को सड़क जल्द बनाने के आदेश दिए थे किंतु विभाग आदेशों के दो माह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की है। इसका सीधा सा मतलब है कि अधिक धूल-मिट्टी और गड्ढे होने की वजह से सड़क हादसों का जिम्मेदार विभाग होगा। -प्रदीप चौधरी, विधायक कालका
सड़क निर्माण को लेकर दो बार टेंडर लगाया गया था किंतु दोनों बार किसी न किसी खामी के कारण टेंडर सिरे न चढ़ सका। उम्मीद है इसी हफ्ते सड़क निर्माण का तीसरी बार टेंडर खुल जाए। -अनिल कंबोज, एसडीओ पीडब्ल्यूडी