फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor planted camphor plant in Sadbhavana Yatra 2021 program

सद्भावना यात्रा 2021 कार्यक्रम में लगाया कपूर का पौधा

Sat, 27 Feb 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Governor planted camphor plant in Sadbhavana Yatra 2021 program
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने त्रिपुरा की ओर से चलाई जा रही ‘सद्भावना यात्रा-2021’ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को राजभवन के प्रांगण में ‘कपूर’ का पौधा लगाया। उन्होंने कपूर के पौधे को माता त्रिपुरा श्री मंदिर की मिट्टी एवं मंदिर से लाये हुए जल से सींचा। राज्यपाल ने कहा कि त्रिपुरा राज्य का स्वर्ण जयंती राज्य उत्सव आगामी जनवरी 2022 में मनाया जाएगा। इसके लिए देशभर में युवा विकास केन्द्र, नैशनल इंटीग्रेेटिड फोर्म ऑफ आर्टिस्ट एण्ड एक्टीविस्ट (निफा) की ओर से सद्भावना यात्रा चलाई जा रही है। अब तक यह टीम देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुकी है। सद्भावना यात्रा के प्रभारी देवाशीष मजुमदार ने बताया कि त्रिपुरा के पूर्ण राज्य गठन के उपलक्ष में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जनवरी 2022 में सात दिवसीय पूर्ण राज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देवाशीष मजुमदार, पिंकू दास के, यादवाराजू, निफा के तरूणपाल सिंह, शोकान्ता सरकार, समीर भट्टाचार्य, राजेश दास, इंद्रजीत सरकार, स्वपन्न दास, विजय राम तथा शुभंकर साहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed