फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government working for the welfare of ex-servicemen: Bhagat

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार : भगत

Sun, 04 Jan 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Government working for the welfare of ex-servicemen: Bhagat
चंडीगढ़। पंजाब रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग सैनिक समुदाय की सुविधा, भलाई और सम्मान के लिए लगातार प्रभावी पहल कर रहा है।
विज्ञापन

मंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में विभाग का वार्षिक कैलेंडर जारी कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री भगत ने बताया कि यह डायरी और टेबल कैलेंडर विशेष रूप से पूर्व सैनिकों के परिवारों और उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर महत्वपूर्ण जानकारी तथा विभागीय संपर्क विवरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेएम बालामुरुगन, निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) तथा ओएसडी कर्नल जरनैल सिंह (सेवानिवृत्त) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed