फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will strengthen single window system to promote industry: Bhagwant Mann

उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम मजबूत करेगी सरकार : भगवंत मान

Tue, 12 Apr 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Government will strengthen single window system to promote industry: Bhagwant Mann
चंडीगढ़। राज्य में उद्योग अनुकूल माहौल सृजन करने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि उद्योगों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को और मजबूत करने के लिए अंतर विभागीय मंजूरियों की प्रक्रिया को सरल बनाने के अलावा रोजगार पैदा करने वाले उद्योग को आकर्षित करने के लिए नीतियां बनाई जाएं।
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त और लोक-हितैषी माहौल सृजन करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रयास सूबे में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देंगे। मान ने उद्योग विभाग को ऐसे उद्योगों को आकर्षित करने वाली नीति बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए जल्द ही अनुकूल माहौल तैयार होगा, लेकिन हम अपने युवाओं के लिए रोजगार के विशाल अवसर पैदा करने के लिए ऐसे उद्योगों को आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जिससे रोजगार पैदा हों।
विज्ञापन

नए उद्योगों को एनओसी प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निरीक्षण किए और विभाग को निवेशकों के लिए कुशल, पारदर्शी और परेशानी मुक्त सेवाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए इसमें नए बदलाव लाने के लिए कहा। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ रजत अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक सिबिन सी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed