फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will establish 19 new urban estates in Punjab

Panchkula News: पंजाब में 19 नई अर्बन एस्टेट स्थापित करेगी सरकार

Sat, 07 Jun 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Government will establish 19 new urban estates in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य में 19 नए अर्बन एस्टेट स्थापित करने जा रही है। इन नए अर्बन एस्टेट के लिए स्थानीय किसान अपनी जमीन सरकार को नई लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत दे सकते हैं।
विज्ञापन

नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर सरकार ने बीते रोज नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इन नए अर्बन एस्टेट में लोगों को अफोर्डेबल हाउसिंग का लाभ मिलेगा। इन 19 नए अर्बन एस्टेट के तहत कुल 12,304 एकड़ जमीन का क्षेत्रफल विकसित किया जाएगा। पंजाब सरकार के अधीन काम कर रहे विशेष विकास प्राधिकरण राज्य भर में इन नए अर्बन एस्टेट को विकसित करेंगे। इन 19 शहरों में नए अर्बन एस्टेट के विकसित होने से शहरी इलाकों का विस्तार होगा।
विज्ञापन


यहां इतने एकड़ पर बनेंगे नए अर्बन एस्टेट
ये नए अर्बन एस्टेट पटियाला में 1150 एकड़ जमीन पर, संगरूर में 568 एकड़ पर, बरनाला में 317 एकड़ पर, बठिंडा में 848 एकड़ पर, मानसा में 212 एकड़ पर, मोगा में 542 एकड़ पर, फिरोजपुर में 313 एकड़ पर, नवांशहर में 383 एकड़ पर, जालंधर में एक हजार एकड़ पर, होशियारपुर में 550 एकड़ पर, सुल्तानपुर लोधी में 70 एकड़ पर, कपूरथला में 150 एकड़ पर, फगवाड़ा में 200 एकड़ पर, नकोदर में 200 एकड़ पर, अमृतसर में 4464 एकड़ पर, गुरदासपुर में 80 एकड़ पर, बटाला में 160 एकड़ पर, तरनतारन में 97 एकड़ और पठानकोट में 1000 एकड़ पर विकसित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर जाकर इनकी देख सकते हैं प्लानिंग
पंजाब सरकार की ओर से विकास प्राधिकरण अमृतसर, बठिंडा, ग्रेटर लुधियाना, जालंधर और पटियाला की अधिकारिक वेबसाइट पर उस क्षेत्र व नक्शे जहां अर्बन एस्टेट विकसित किए जाएंगे, उसका विवरण साझा किया है। कोई भी व्यक्ति इन विकास प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन नए अर्बन एस्टेट की प्लानिंग देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed