फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government violating Majithia's rights in jail: SAD

जेल में मजीठिया के अधिकारों का हनन कर रही सरकार : शिअद

Tue, 12 Apr 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Government violating Majithia's rights in jail: SAD
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सोमवार को कहा कि जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया के मानव अधिकारों का सरकार हनन कर रही है। चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप की सरकार मजीठिया के साथ अमानवीय व्यवहार कर सभी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन करने के साथ-साथ जेल मैनुअल के खिलाफ काम कर रही है। यहां तक कि जिन सुविधाओं के लिए मजीठिया हकदार हैं, उन्हें वे तक नही दी जा रही हैं। सरकार उन्हें डराने और परेशान करने की कोशिश कर रही है। जेलमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से पटियाला जेल का दौरा किया है। यह पहली बार हुआ है कि जब कोई मंत्री किसी विचाराधीन व्यक्ति की बैरक में गया है, इससे यह स्पष्ट होता है कि आप पार्टी की सरकार बदलाखोरी की राजनीति में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed