{"_id":"5fece4908ebc3e41a134d498","slug":"government-taking-anti-farmer-and-labor-decisions-pkl-office-news-pkl3990078114","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान और मजदूर विरोधी फैसले ले रही सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान और मजदूर विरोधी फैसले ले रही सरकार’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। कर्मचारियों के लंबित मुद्दों व किसान समर्थन में बुधवार को ऑल हरियाणा पावर वर्कर्स यूनियन बरवाला इकाई ने बिजली कार्यालय प्रांगण में गेट बैठक की। यूनियन के जिला प्रधान मनजीत सिंह व यूनिट प्रधान नितिन सिंगला ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी, किसान, मजदूर व जनता विरोधी फैसले ले रही है।
कोरोना महामारी की आड़ में सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए देश की मेहनतकश जनता की खून पसीने की कमाई से खड़े किए गए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। केंद्र सरकार का एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन की बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर अनुबंधित कर्मचारियाें को पक्का करने की मांग को लेकर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
महंगाई भत्ते पर 2020 से लगाई गई रोक, एलटीसी के बदले कैश वाउचर योजना जारी कर सरकार संघर्षों से हासिल इन दोनाें सुविधाओं को खत्म करना चाहती है। केंद्र व राज्य सरकार सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, जनस्वास्थ्य, बिजली व परिवहन सहित सभी का निजीकरण कर रही है। इसके चलते जहां जन सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है, वहीं रोजगार के अवसर खत्म होने से बेरोजगारी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
अगर सरकार जल्दी ही कर्मचारियों, मजदूरों तथा किसानों की जायज मांगों को नहीं मानती है तो 12 जनवरी के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके साथ ही जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, कर्म सिंह, जितेंद्र, किरन पाल, सोनू, अंजली व रणधीर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।