फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government removed 12 officers and put them in the waiting list

सरकार ने 12 अफसर हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाले, 5 महिला आईएएस और 7 आईपीएस अफसर खाली बैठा दिए

Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Government removed 12 officers and put them in the waiting list
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के पुलिस और सिविल प्रशासन में फेरबदल शुरू कर दिया है। इसके तहत राज्य पुलिस के तहत जहां तीनों पुलिस कमिश्नर और अधिकांश जिलों के एसएसपी बदल दिए गए हैं, वहीं विभिन्न जिलों के डीसी सहित कई प्रशासनिक अफसर भी इधर-उधर किए गए हैं। इन तबादलों के दौरान पांच महिला आईएएस अधिकारियों और सात आईपीएस अधिकारियों को यह कहते हुए नियुक्ति की प्रतीक्षा सूची में डालकर खाली बैठा दिया गया है कि इनकी नियुक्ति का फैसला बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिन पांच महिला आईएएस अधिकारियों को नियुक्ति की प्रतीक्षा सूची में डाला गया है, उनके नाम हैं- 2009 बैच की सोनाली गिरि, ईशा और बबीता, 2010 बैच की माधवी कटारिया और 2011 बैच की अपनीत रियात। 2 अप्रैल को जारी हुए तबादला आदेश के समय ये पांचों अधिकारी विभिन्न जिलों में डीसी के पद पर तैनात थीं। अपनीत रियात होशियारपुर, माधवी कटारिया मालेरकोटला, ईशा एसएएस नगर, सोनाली गिरि रोपड़ और बबीता फाजिल्का की डीसी थीं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस विभाग में शुक्रवार को जारी तबादला व नियुक्ति आदेश के तहत सात आईपीएस अफसरों को तबादले के बाद प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। इन अधिकारियों के नाम हैं- 1997 पंजाब कॉडर के नौनिहाल सिंह, 2003 पंजाब कॉडर के सुखचैन सिंह, 2010 पंजाब कॉडर के पाटिल केतन बलीराम, 2012 पंजाब कॉडर के अमनीत कौंडल, 2014 पंजाब कॉडर के दीपक पारीक, सचिन गुप्ता और सतिंदर सिंह। तबादला आदेश के समय, सुखचैन सिंह अमृतसर के पुलिस कमिश्नर, नौनिहाल सिंह जालंधर के पुलिस कमिश्नर, सतिंदर सिंह जालंधर रूरल के एसएसपी, अमनीत कौंडल बठिंडा के एसएसपी, पाटिल केतन बलीराम लुधियाना रूरल के एसएसपी, दीपक पारीक मानसा के एसएसपी, सचिन गुप्ता फाजिल्का के एसएसपी के पद पर तैनात थे। इन अधिकारियों को डीजीपी को रिपोर्ट करने का निर्देश देते हुए इनकी नियुक्ति के आदेश अलग से जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed