फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government playing recruitment-recruitment with youth: Bhupendra Hooda

युवाओं के साथ भर्ती-भर्ती खेल रही सरकार : हुड्डा

Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government playing recruitment-recruitment with youth: Bhupendra Hooda
चंडीगढ़। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भर्तियां निकालना और रद्द करना प्रदेश में रूटीन बन गया है। हरियाणा सरकार युवाओं के साथ भर्ती-भर्ती खेल रही है। हुड्डा ने यह बात प्रार्टी प्रभारी विवेक बंसल की माता के निधन पर अलीगढ़ में शोक जताने के बाद जारी बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास में हरियाणा को कई मापदंडों में नंबर-1 बनाया। कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन, विकास, खुशहाली, किसानों, खिलाड़ियों व बुजुर्गों के सम्मान में अव्वल था। भाजपा जब से सत्ता में आई है, तब से वह रोज नकारात्मक विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। महंगाई दर का एक और कीर्तिमान सरकार के इतिहास में जुड़ गया है।
विज्ञापन

एक बार फिर एचएसएससी द्वारा सीईटी के नाम पर कई भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। उसने एक बार फिर इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले करीब 12 लाख युवाओं के भविष्य को ताक पर रखा है। 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने का वादा कर सत्ता में आई गठबंधन सरकार लगातार बुजुर्गों की पेंशन पर कैंची चला रही है। अब तक हजारों बुजुर्गों की पेंशन खत्म की जा चुकी है। लगातार उनकी शिकायतें हमें प्राप्त हो रही हैं। आंगनवाड़ी वर्कर से लेकर रोडवेज कर्मी तक सरकार से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed