फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government offices occupy community centres, where should people organize their events?

Panchkula News: सामुदायिक केंद्रों पर सरकारी कार्यालयों का कब्जा, लोग कहां करें अपने आयोजन

Mon, 08 Jul 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Government offices occupy community centres, where should people organize their events?
शहर के लोगों ने अधिकारियों को लिखा पत्र, इसके बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सामुदायिक भवनों पर सरकारी विभागों का कब्जा है, लोग अपने कार्यक्रमों के लिए मैरिज पैलेस बुक करने को मजबूर हैं। लोगों को सुविधा देने के लिए सेक्टरों में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया गया है, लेकिन लोग चाह कर भी इनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। शादी हो या अन्य कार्यक्रम लोग आयोजन के नाम पर लुटने को मजबूर हैं। शहर में कुल 21 कम्युनिटी सेंटर हैं। इसमें से सेक्टर-7 और 10 के कम्युनिटी सेंटर्स निर्माणाधीन हैं। बचे 19 कम्युनिटी सेंटर में से 10 में सरकारी विभाग के कार्यालय चल रहे हैं। केवल नौ कम्युनिटी सेंटर का लाभ ही लोगों को मिल पा रहा है। मामले में डीसी, सीएमओ और निगम अधिकारी का कहना है कि सरकारी कार्यालय बनते ही इन सेंटरों को खाली कर दिया जाएगा।
शहर के हर सेक्टर में लोगों को निजी कार्यक्रम, शादी-विवाह के लिए मैरिज पैलेस बुक न करना पड़े। इस कारण सामुदायिक केंद्र बनाए गए हैं। इनका संचालन नगर निगम की तरफ से किया जा रहा है। नगर निगम का 30 करोड़ से कार्यालय निर्माणाधीन है। इस कारण निगम के तीन ऑफिस शहर के सेक्टर-4, 12, 25 के सामुदायिक भवन में चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फायर विभाग का भी सामुदायिक भवनों पर कब्जा है। शहर के सिटीजन वेलफेयर की तरफ से प्रशासन को लेटर भी लिखा गया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कुल 21 कम्युनिटी सेंटर बनाए हैं। इसमें सेक्टर-20 के कम्युनिटी सेंटर में फायर विभाग का दफ्तर चल रहा है।
विज्ञापन

पत्र लिखने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन एसके नैय्यर ने बताया कि इसके लिए कई बार मुख्यमंत्री, नगर निगम, प्रशासन, विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कम्यूनिटी सेंटर को छोड़ने के लिए कहा गया है। इसकेे बाद भी इनको नहीं छोड़ा गया है। इस कारण विवाह सहित अन्य उत्सव के लिए उन्हें होटल बुक करने में अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। हमारी मांग है कि इसका जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 के वाइस प्रेसिडेंट योगिंदर क्वात्रा का कहना है कि हमारे सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में अभी फायर विभाग का ऑफिस चल रहा है। अलग से फायर ऑफिस बनाने के लिए कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इन सामुदायिक केंद्रों में सरकारी विभागों का खुला है दफ्तर
सेक्टर -28 मं स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चलाया जा रहा है।
सेक्टर -26 कम्युनिटी सेंटर में संपर्क सेंटर चल रहा है।
सेक्टर-25 में निगम ने लोहे का सामान रखा हुआ है। कम्युनिटी सेंटर में आधार संपर्क सेंटर खोला गया है।
सेक्टर-21 कम्युनिटी सेंटर नगर निगम की गाड़ियां खड़ी हुई हैं।
सेक्टर-20 कम्युनिटी सेंटर में फायर विभाग का दफ्तर चल रहा है।
सेक्टर -12 ए में कम्युनिटी सेंटर का नगर निगम का दफ्तर चल रहा है।
सेक्टर-12 सामुदायिक केंद्र में ओल्ड एज होम को शिफ्ट किया गया है।
सेक्टर-11 में पांच साल से ज्यादा समय से नगर निगम का कब्जा है।
सेक्टर-9 में स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग का दफ्तर चल रहा है।
सेक्टर-4में नगर निगम का दफ्तर 12 साल से चल रहा है।

नगर निगम की बिल्डिंग का काम जल्द पूरा करेंगे। इसके लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। सभी कम्युनिटी सेंटर पर चलने वाले दफ्तरों को नगर निगम की सेक्टर-3 में बन रही नई बिल्डिंग में शिफ्ट करेंगे। -सचिन गुप्ता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला

जिले के सभी विभागों के साथ मीटिंग की जाएगी। सामुदायिक केंद्रों में चल रहे ऑफिसों को जल्द ही शिफ्ट करने का प्लान बनाएंगे। - डॉ. यश गर्ग, डीसी, पंचकूला


स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई बिल्डिंग की मांग की गई है। अभी तक स्वास्थ्य केंद्र और मलेरिया विंग के दफ्तर कम्युनिटी सेंटर में चलाए जा रहे हैं। जैसे ही अलग बिल्डिंग बनेगी। इन्हें शिफ्ट कर देंगे। - डॉ. मुक्ता कमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed