फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government is reconsidering covid cess order on liquor: Haryana

शराब पर कोविड सेस के आदेश पर पुनर्विचार कर रही है सरकार:हरियाणा

Wed, 29 Jul 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Government is reconsidering covid cess order on liquor: Haryana
चंडीगढ़। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार ने कहा कि शराब की बिक्री पर कोविड सेस लगाने पर पुनर्विचार कर रही है। हरियाणा सरकार ने इस पर फैसला लेनेेे के लिए समय देने की मांग की है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई 7 अगस्त तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

हरियाणा वाइन्स द्वारा कोविड सेस लगाने के खिलाफ दायर याचिका में कंपनी ने हाईकोर्ट को बताया कि 2020 -21 की एक्साइज पॉलिसी के तहत लगाई गई बोली के बाद उन्हें ठेके अलॉट हुए हैं। ठेके अलॉट किए जाते समय इस सेस का कोई जिक्र तक नहीं था, लेकिन सरकार ने 6 मई को अपनी इस एक्साइज पॉलिसी में संशोधन कर कोविड-19 सेस लगाने का निर्णय लिया। याचिकाकर्ता कंपनी का आरोप है कि जब पॉलिसी के तहत उन्हें पहले ही ठेके अलॉट हो चुके हैं और उनका सरकार से समझौता हो चूका है तो बाद में सरकार सिर्फ अपने स्तर पर पॉलिसी में बदलाव कैसे कर सकती है।
विज्ञापन

अलग से डाला जा रहा बोझ
याचिकाकर्ता कंपनी का आरोप है कि वह पॉलिसी के तहत पहले ही अपनी लाइसेंस फीस जमा करवा चुके हैं जिसमें सभी टेक्स पहले ही शामिल हैं। ऐसे में अब इस कोविड सेस का उन पर अलग से बोझ डाला जा रहा है, जबकि अगर यह सेस लगाना ही था तो इसे फर्स्ट पॉइंट ऑफ़ सेल यानी कि होलसेलर पर लगाना चाहिए। जबकि सरकार ने यह सेस रिटेलर्स पर लगा दिया है। इस सेस को लगाने के बाद एमआरपी भी नहीं बढ़ाई गई है। तय है कि कोविड सेस का बोझ सिर्फ रिटेलर्स पर पड़ रहा है। ऐसे में इस पर रोक लगाने की हाईकोर्ट से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed